Home जिले के समाचार जिला कैरमबोर्ड एसोशिएशन का गठन ,डॉ. विजय दहिया बने अध्‍यक्ष

जिला कैरमबोर्ड एसोशिएशन का गठन ,डॉ. विजय दहिया बने अध्‍यक्ष

0
जिला कैरमबोर्ड एसोशिएशन का गठन ,डॉ. विजय दहिया बने अध्‍यक्ष

यमुनानगर। जिला कैरमबोर्ड एसोशियेसन का गठन जिला यमुनानगर में किया गया है, जो कि हरियाणा कैरम एसोशियेसन द्वारा पंजीकृत है। इस कैरमबोर्ड ऐसोशियेसन में डॉ. विजय दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल, यमुनानगर को अध्यक्ष पद पर तथा डॉ. अलका अरोडा को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस एसोशियेसन में उपाध्यक्ष के तौर पर जिला यमुनानगर से डॉ. विरेन्द्र गांधी (प्रधानाचार्य, जी.एन.जी. कॉलेज), डॉ. विभा गुप्ता, (प्रधानाचार्या, डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गर्ल्‍स), डॉ. अमृता प्रीतम (खेल विभाग प्रमुख, खालसा कॉलेज), डॉ. मनोहर गोयल (खेल विभाग प्रमुख, एम.एल.एन. कॉलेज), जसवींद्र सिंह, डॉ. अशवनी कुमार अल्मादी (दन्त रोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल, यमुनानगर), डॉ. मानसी अबोहरी व बलवान सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. शारदा (खेल विभाग प्रमुख, हिन्दु गर्ल्‍स कॉलेज) को संयुक्त सचिव तथा आशीष कुमार (प्रबंधक, हिन्दुस्तान लीवर क पनी) को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है तथा जिला यमुनानगर कैरमबोर्ड एसोशियेसन में कार्यकारी सदस्य के तौर पर दीप्ती बेहल, गगन सिंह, बाल कृष्ण, बसंत सिंह, शालू नागपाल, पूनम भंडारी तथा मीनाक्षी को नियुक्त किया गया है। डॉ. दहिया ने जिला यमुनानगर कैरमबोर्ड ऐसोशियेसन के अध्यक्ष के तौर पर जानकारी देते हुये बताया की 21 दिस बर 2018 को जिला कार्यकारीणी की बैठक रखी गयी है, जिसमें 27 दिसंबर से पंचकूला में हो रही प्रदेश स्तरीये प्रतियोगिता से सबंधित प्रतिभागियों का चयन करने की प्रक्रिया पर विचार किया जायेगा।