बरसात से सब्जियों के दाम बढे : 5 रुपये वाली शिमला मिर्च 50 रुपये किलो बिक रही

सब्जी मंडी रादौर के प्रधान विजय कुमार जानकारी देते हुए।
सब्जी मंडी रादौर के प्रधान विजय कुमार जानकारी देते हुए।

यमुनानगर (रादौर)। सब्जियों के दाम आसमान छुने पर ग्रहणियों का बजट बिगड गया है। बरसात के कारण क्षेत्र में लोकल सब्जी की फसल खत्म होने पर अब यूपी व हिमाचल से शहर की सब्जी मंडी में सब्जी की सप्लाई की जा रही है। मंहगे दामों के कारण आम आदमी के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया है। जिससे खासकर महिलाओं के रसोई का बजट बढ गया है। वहीं मंहगी सब्जी के कारण सब्जी मंडी व दुकानों से ग्राहक नादारद है। ग्राहकों के नादारद रहने से सब्जी से जुडे आढतियों व दुकानदारों को मंदे की मार झेलनी पड रही है। सब्जी मंडी रादौर के प्रधान विजय आढती, जयकिशन सैनी, राजबीर सैनी, गोल्डी सैनी ने बताया कि क्षेत्र में भारी बरसात के कारण लोकल सब्जी की फसल खत्म हो चुकी है। अब शहर में यूपी व हिमाचल से मंहगे दामों पर सब्जी की फसल शहर में पहुंच रही है। आम आदमी के लिए मंहगे दामों पर सब्जी खरीदकर अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। आढतियों ने बताया कि शिमला मिर्च पहले मात्र 5 रूपए किलो मिल जाया करती थी। अब शिमला मिर्च के दाम 50 रूपए किलो तक जा पहुुंचे है। शिमला मिर्च के दामों में 10 गुणा वृद्धि हुई है। इसी प्रकार गोभी की फसल पहले मात्र 8 से 10 रूपए किलो थी। लेकिन अब हिमाचल के कुल्लु शहर से गोभी की सप्लाई 40 रूपए किलो हो रही है। बैगन पहले 8 रूपए किलो था अब 30 रूपए किलो हो गया है। खीरा 10 रूपए था अब 25 रूपए किलो हो गया है। बैगनी 8 रूपए किलो थी 20 रूपए किलो हो गई है। भिंडी 10 रूपए किलो थी। अब 22 रूपए किलो हो गई है। करेला 6 रूपए किलो था अब 13 रूपए किलो तक बिक रहा है। तौरी पहले 12 रूपए किलो थी, अब 25 रूपए किलो बिक रही है। मुली 3 रूपए किलो थी, अब 8 रूपए किलो बिक रही है। अरबी 12 रूपए किलो थी, अब 32 रूपए किलो बिक रही है। घीया 6 रूपए किलो थी, अब 20 रूपए किलो बिक रही है। आढतियों ने बताया कि लोकल सब्जी की फसल अगस्त के अंत में लगाई जाएगी। जो अक्टूबर में तैयार होकर मंडी में पहुंचेगी। उसके बाद ही लोगों को सस्ती सब्जी नसीब हो पाएगी। जब तक यूपी, हिमाचल या अन्य शहरों से क्षेत्र में सब्जी की फसल आएगी, तो लोगों को मंहगे दाम चुकाकर सब्जी खरीदनी पडेगी। उधर महिला कमला, बिमला, सरोज, निशा, सीता देवी ने बताया कि पहले वह 50 रूपए में अपने घर के लिए बाजार से सब्जी खरीद कर ले आया करती थी। वहीं सब्जी अब उन्हें 200 रूपए से अधिक दाम देकर खरीदनी पड रही है। जिससे उनका रसोई का बजट पुरी तरह से बिगड गया है।
जिले से जुडी अन्‍य सभी खबरों के लिए क्‍क्लि करें : http://yamunanagarhulchul.com

Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleछोटाबांस स्थित रामविचार वटिका में 27 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पुर्णिमा
Next articleलावारिस हालत में मिला बच्‍चा खुद को इंद्रा कालोनी बेहट, सहारनपुर का रहने वाला बता रहा