Home जिले के समाचार स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुड्डा की क्रिकेट एकेडमी ने किया पौधारोपण

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुड्डा की क्रिकेट एकेडमी ने किया पौधारोपण

0
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल हुड्डा की क्रिकेट एकेडमी ने किया पौधारोपण
पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देते हैं : सचिन पंजेटा
यमुनानगर। पौधारोपण अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी में स्कूल की क्रिकेट एकेडमी के बच्चों ने अपने कोच के साथ मिलकर विधालय प्रांगण में पौधारोपण किया।
क्रिकेट कोच सचिन पंजेटा ने  विधालय में पौधारोपण करने के उपरांत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देते हैं। हम सब को बढ़-चढ़कर पौधारोपण करना चाहिए।साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।पौधे हमें प्राणदायक वायु आक्सीजन देते है। उन्होंने सभी को संदेश देते हुए कहां की हमें अपने जन्मदिन व अपने बच्चों के जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधारोपण अभियान में मुख्य रूप से शिक्षक नेता महेंद्र सिह कलेर को आमंत्रित किया गया था। उन्होनें भी स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी में पौधारोपण किया साथ ही सभी को संदेश देते हुए कहा कि  हरियाणा सरकार पौधारोपण पर जोर दे रही है।क्योंकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आभियान जरूरी है।पौधारोपण अभियान के लिए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को आदेश भी दिए है कि बढचढकर पौधारोपण करें साथ ही बच्चों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
कलेर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में पौधारोपण अभियान के तहत छायादार पौधे लगाए गए इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश देना और पौधों की महत्ता के बारे में बच्चों को जागरूक करना था।उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल भी इस  अभियान में बढचढकर भाग ले रहे है।
उन्होंने कहा कि पौधे सिर्फ हमारे ही मित्र नहीं बल्कि सभी प्राणियों के सच्चे हितैषी हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाते है।वातावरण को शुद्ध करते है।उन्होनें कहा कि यदि हम आज भी नहीं जागे तो भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पृथ्वी का बढ़ता हुआ तापमान एक गंभीर समस्या है।इसका कारण पर्यावरण का संरक्षण न करना, पौधारोपण से विमुख होना व अंधाधुंध पेडों को कटाई करना है।इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बन सकते हैं।यह एक पुण्य का कार्य भी है,पौधे लगाकर पुण्य के भागीदार बनें।
उन्होनें सभी बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अपने माता पिता अभिभावकों को भी अधिक से अधिक पेड-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें साथ ही जितने भी पौधे लगाएं उनका संरक्षण भी जरूर करें। इस मौके पर काव्य कलेर,जोरावर पंजेटा, आर्यन कंबोज, समीर, दिग्विजय, जतिन, निखिल, युवराज, अनुभय, गौतम, अनिरुद्ध, मनीष, हिरेन, दीपांशु, सूरज आदि बच्चों ने पौधारोपण में सहयोग किया।