Home जिले के समाचार 21 को वृंदावन के स्वच्छता अभियान में क्षेत्र के 50 युवा भाग लेंगे

21 को वृंदावन के स्वच्छता अभियान में क्षेत्र के 50 युवा भाग लेंगे

0
यमुनानगर साढौरा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से 21 अक्टूबर को वृंदावन में आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान में क्षेत्र के 50 से अधिक युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में समस्त देश के लगभग 2 हजार युवा भाग लेंगे। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के अध्यक्ष सचदेव चुघ ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृंदावन में शरद पूर्णिमा उत्सव 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद जी द्वारा श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा के महत्व से अवगत करवाया जाएगा। सचदेव चुघ ने बताया कि शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रद्धालु 21 रात को वृंदावन के लिए रवाना होंगे। जिसके लिए श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल