सतीश दताना ने गांवों का दौरा कर किया कांग्रेस की नीतियों का प्रचार

पूर्व प्रदेश संगठन सचिव सतीश दत्ताना ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाते हुए। 
पूर्व प्रदेश संगठन सचिव सतीश दत्ताना ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)! पूर्व प्रदेश संगठन सचिव सतीश दताना के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव   बैंडी, खजूरी, चमरोडी, नागल, दोहली, सिली, बकाना, कांजनू, जुब्बल आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर सतीश दत्ताना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है। जिसमें सभी धर्मों व वर्गों के लोगों का बराबर मान सम्मान है। भाजपा ने जनता से किया गया कोई भी वायदा पुरा नहीं किया। किसानों को स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने का वायदा किया गया था। जो आज तक नहीं निभाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अवैध खनन माफिया फल फुल रहा है और ओवरलोडिंग वाहन मिलीभगती से सडकों पर दौड रहे है। लेकिन सरकार सोई हुई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अवैध खनन माफिया व ओवरलोडिंग पर लगाम कसी जाएगी। इस अवसर पर अमित कांबोज ब्लॉक समिति सदस्य, डॉ गुरनामपाल राझेडी, कर्मसिंह, अंग्रेजसिंह ढिल्लों, दीप राणा गुमथला, बलिन्द्र कांबोज संधाली, संजीव राणा पालेवाला, रमेश वाल्मीकि, कमलाखान नागल, सूनील राणा नागल आदि मौजूद थे।
Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleगुरु आचार्य आनंद मुनि जी महाराज जी के 118वीं जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Next articleओरियनटेशन प्रोग्राम में स्टूडेंटस ने जानी कॉलेज की कार्यप्रणाली