Home जिले के समाचार रादौर मे रोटरी क्लब की ओर से हरियाणा दिवस धुमधाम से मनाया गया

रादौर मे रोटरी क्लब की ओर से हरियाणा दिवस धुमधाम से मनाया गया

0

यमुनानगर। रादौर रोटरी क्लब रादौर की ओर से वीरवार को शहर हरियाणा दिवस धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से हरियाणा दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर लडडू बांटकर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट पुनीत गर्ग ने कहा कि हरियाणा प्रदेश विकास की दृष्टि से देश का नंबर 1 राज्य है। जहां अधिकतर लोग शिक्षित है और विकसित है। इसका श्रेय प्रदेश के मेहनती लोगों को जाता है। जिन्होंने पिछले 52 वर्षों के दौरान प्रदेश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। आज हरियाणा के युवा खेलों के क्षेत्र में देश का नाम दुनियाभर में चमका रहे है। हरियाणा का क्षेत्रफल बहुत कम है। लेकिन हरियाणा की उपलब्धियां बहुत अधिक है। हमें भारतीय होने के साथ साथ हरियाणवी होने पर भी गर्व है। प्रदेश के खिलाडियों ने दुनियाभर में हरियाणा का नाम रोशन किया है। कोई भी खेल हो उसमें हरियाणा का खिलाडी जरूर अपनी भागीदारी दे रहा है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाडियों ने हमेशा देश का नाम ऊंचा किया है। हमें भारतीय होने के साथ साथ हरियाणवी होने पर भी हमेशा गर्व रहेगा। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेशपाल बंचल, एडवोकेट अजयशांडिल्य, रामकुमार वर्मा, राजीव शर्मा, अशोक चौहान, मनीष दुआ, महेश मेहता आदि मौजूद थे।