Home जागो प्रशासन पश्चिमी यमुना नहर में अवैध खनन के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन, काम रुकवाया

पश्चिमी यमुना नहर में अवैध खनन के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन, काम रुकवाया

0
पश्चिमी यमुना नहर में अवैध खनन के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन, काम रुकवाया
रादौर में अवैध तरीके से किए गए रेत स्टाक को लेकर रोष प्रदर्शन करते लोग
– अवैध खनन न रुकने से लोगों ने आमरण अनशन का लिया निर्णय।
यमुनानगर (रादौर)। पश्चिमी यमुना नहर रादौर में अवैध तरीके से रेत खनन को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। वहीं पश्चिमी यमुना नहर के छोटाबांस रकबे में जाकर रेत खनन के कार्य को रूकवा दिया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अवैध रूप से हो रहे रेत खनन को न रोका गया तो वह शहर में कैंडल मार्च निकालकर आमरण अनशन करेंगे।
रादौर पश्चिमी यमुना नहर में किया जा रहा रेत खनन।
रादौर पश्चिमी यमुना नहर में किया जा रहा रेत खनन।
लोगों द्वारा पश्चिमी यमुना नहर में हो रहे रेत खनन के कार्य को रूकवा देने की सूचना मिलते ही एसड़ीएम डा. पूजा भारती, डीएसपी अजय राणा, थाना प्रभारी सतपाल, माईनिंग अधिकारी गुरजीत संधू सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गया। लोगों ने पूरे मामले की जानकारी विस्तार से एसड़ीएम व अन्य अधिकारियों को दी और लोगों को हो रहे परेशानियों व अवैध तरीके से किए जा रहे रेत खनन के बारे में बताया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप अवैघ तरीके से किए गए रेत स्टाक को भी मौके पर जाकर दिखाया।
रादौर एसड़ीएम व अन्य अधिकारियों को जानकारी देते लोग।
रादौर एसड़ीएम व अन्य अधिकारियों को जानकारी देते लोग।
नगर पार्षद दलीप रिंकू के नेतृत्व में सुरेन्द्र सोढी,बलजीत, रणबीर सिंह, विनोद, धर्म सिंह, प्रिंस, संदीप, ढिल्लो, मनोज, सन्नी,मनोज, सचिन, राजू सहित अनेक लोगों ने अपना रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर से निकाले गए रेत को रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप खाली पड़ी भूमि में स्टाक किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप आबादी के साथ लगते भूमि में रेत स्टाक करने से लोगों को भारी दिक्कते हो रही है। पश्चिमी यमुना नहर में अवैध तरीके से नियमों को ताक पर रखकर रेत खनन किया जा रहा है। आबादी के समीप इतना भारी रेत स्टाक करना नियमो के विपरित है। पश्चिमी यमुना नहर से रेत लेकर आने वाले ओवरलोडिड वाहनों के कारण छोटाबांस का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पश्चिमी यमुना नहर से अवैध तरीके से नियमों को ताकपर रखकर रेत खनन किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि अवैध तरीके से नहर की सफाई का ठेका लेकर रेत खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से ऐसा कार्य चल रहा है। सफाई करने के नाम पर नहर से रेत खनन करके बेचना ठीक नहीं है। इस बारे में पश्चिमी यमुना नहर पर काम कर रहे ठेकेदार अमृत लाल नागपाल ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर के पक्का घाट से लेकर कांजनू पुल तक पत्थर माईनिंग व स्टोन पीचिंग का ठेका लिया गया है। नहर में कोई अवैध खनन नहीं किया जा रहा है केवल सरप्लस मिटटी व रेत को ही उठाया जा रहा है। इस बारे में एसड़ीएम डा. पूजा भारती ने कहा कि इस बारे शिकायत उन्हें मिली है। पश्चिमी यमुना नहर की सफाई करने और स्टोन पीचिंग करने का सिंचाई विभाग द्वारा ठेका दिया गया है। मंगलवार को ठेकेदार व संबंधित विभाग के अधिकारियों को कागजात की जांच करने के लिए बुलाया गया है। किसी को भी रेत खनन नहीं करने दिया जाएगा।
पश्चिमी यमुनानहर रादौर में लाईन में खडे वाहन।
पश्चिमी यमुनानहर रादौर में लाईन में खडे वाहन।