Home जिले के समाचार हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने रोडवेज कर्मचारियों की हडताल का किया समर्थन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने रोडवेज कर्मचारियों की हडताल का किया समर्थन

0
हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने  रोडवेज कर्मचारियों की हडताल का किया समर्थन
साढौरा। रोडवेज कर्मचारियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने भी सोमवार को हड़ताल शुरु कर दी है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के खंड प्रधान पवन शर्मा ने दावा किया कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में आज पब्लिक हैल्थ व बिजली निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल की। उन्होंने बताया कि इन विभागों के हड़ताली कर्मचारी पब्लिक हैल्थ विभाग के परिसर में एकत्रित हुए। यहां सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। बिजली निगम कर्मचारियों के यूनिट सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उनकी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। जयकुमार सैनी ने सरकार को रोडवेज कर्मचारियों की मांगें जल्दी मान लेने बारे चेताया। मौके पर नरेन्द्र धीमान, प्रमोद, जसमेर सिंह, सुमित, संजय शर्मा, प्रदीप सिंह, अशोक राणा, धर्म सिंह, अशोक शर्मा व रमेश भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल