यमुनानगर व करनाल को जोडने वाले मार्ग की 11 सालों से नहीं हुई मरम्मत

टूटा पडा गुमथला-खुखनी सडक मार्ग। 
टूटा पडा गुमथला-खुखनी सडक मार्ग। 
यमुाननगर (रादौर)। यमुनानगर व करनाल जिले को जोडने वाला गुमथला-खुखनी सडक मार्ग पिछले 12 वर्षों से टूटा पडा है। मार्कीट कमेटी का यह सडक मार्ग रादौर विधानसभा क्षेत्र का सबसे खस्ता हाल सडक मार्ग है। वर्षों से लोग इस सडक मार्ग को बनवाने की मांग करते आ रहे है। लेकिन सरकारे आई व गई लेकिन किसी ने भी इस सडक मार्ग को बनवाने की कौशिश नहीं उठाई। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोग भुगत रहे है। सडक मार्ग बनवाने को लेकर  क्षेत्र के लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री को शिकायते भेजी। लेकिन शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र निवासी सुमेरचंद काजल, ओमप्रकाश कश्यप, सरदार भागसिंह, सरदार गुरदयालसिंह, हरभजनसिंह, कृष्णलाल मेहता ने बताया कि  गुुमथला से खुखनी जा रहा सडक मार्ग यमुनानगर व करनाल जिले को आपस में जोडता है। 2006 में यह सडक मार्ग बनाया गया था। जिसके बाद सडक की कोई मुरम्मत तक नहीं हुई। सडक मार्ग टूटा होने के कारण सडक पर चलना मुश्किल हो गया है। सडक पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। सडक पर बडे बडे गडडे बन गए है। बरसात के दिनों में पुरी सडक पर पानी भरा रहता है। जिस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। उनकी मांग है कि गुमथला से खुखनी तक का सडक मार्ग जल्द से जल्द बनवाया जाए।
जिले से जुडी अन्‍य सभी खबरों के लिए क्‍क्लि करें : http://yamunanagarhulchul.com
Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleनागरिक समाज सुधार समिति सरोजनी कालोनी ने लगाया रक्तदान शिविर, विधायक ने की प्रशंसा
Next articleस्वराज शिशु निकेतन स्कूल रादौर में हुई सुलेख प्रतियो‍गिता, रोहिनी व खुशी रहे प्रथम