Home जिले के समाचार आंतकवादियों के विरूद्ध सेना ने ठोस कार्रवाई करके आंतकवाद को मुंहतोड दिया जवाब

आंतकवादियों के विरूद्ध सेना ने ठोस कार्रवाई करके आंतकवाद को मुंहतोड दिया जवाब

0

रादौर। भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आंतकवादियों के कैंपों पर हमला बोलकर भारी तबाही मचाने की कार्रवाई का शहर के लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। आंतकवादियों के कैंपों पर धावा बोलकर सेना ने भारी तबाही मचाकर आंतकवादियों की कमर तोडने पर स्थानीय लोग फुले नहीं समा रहे है। शहर निवासी रामकुमार, दिनेशमान आर्य, रोहित अरोड़ा, सतीश कांबोज, धीरपाल, संदीप कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि ने बताया कि देश की वीर सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आंतकवादियों पर जोरदार कडी कार्रवाई की है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। यह कार्रवाई काफी पहले होनी चाहिए थी। आंतकवादियों के विरूद्ध सेना ने ठोस कार्रवाई करके आंतकवाद को मुंहतोड जवाब दिया है। देश की सेना आंतकवाद का डटकर सामना कर रही है। जिसके लिए देश के वीर जवान बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद का खात्मा करने के लिए सरकार इसी प्रकार कडी कार्रवाई करती रहे तो देश में फैला आंतकवाद पुरी तरह से समाप्त हो जाएगा। वहीं इससे देश की सेना का भी हौंसला बढेगा। सरकार सेना को कडी कार्रवाई करने की इसी प्रकार छुट देकर आंतकवाद को खत्म करने के प्रयास जारी रखे।