Home जिले के समाचार महिला मोर्चा मंडल की बैठक में 8 मार्च को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला मोर्चा मंडल की बैठक में 8 मार्च को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

रादौर। महिला मोर्चा मंडल रादौर की एक बैठक का आयोजन शहर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व नपा पार्षद डॉ प्रीत गर्ग ने की। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनानेे बारे विचार विमर्श किया गया। बैठक में डॉ प्रीत गर्ग ने महिलाओं को बताया कि शहर मे 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कार्यक्रम में जागरूक किया जाएगा। महिलाओं को अपनी शक्ति नहीं भूलनी चाहिए। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। मौका मिलने पर महिलाएं भी बुलन्दियों को छु सकती है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर की महिलाओं को मान सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ प्रीत गर्ग, रेखारानी महामंत्री, प्रेमलता गर्ग, इन्द्रादेवी, निशा, मीना, ऊषा आदि उपस्थित थी।