Home जिले के समाचार पैंशनरों ने मांगो के समर्थन में कहा मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी, 70 वर्ष की आयु पर 15 प्रतिशत पैंशन में की जाएगी बढोतरी

पैंशनरों ने मांगो के समर्थन में कहा मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी, 70 वर्ष की आयु पर 15 प्रतिशत पैंशन में की जाएगी बढोतरी

0

रादौर। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संघ खण्ड रादौर के बैनर तले पैंशनर अपनी मांगो के समर्थन मे 17 फरवरी को दोपहर बाद 1 बजे, स्थानीय विधायक श्याम सिंह राणा को ज्ञापन देंगे। यह जानकारी खंड प्रधान लाल चंद कांबोज तथा सचिव प्यारे लाल तंवर ने पत्रकारो को दी। जिले के वरिष्ठ उप प्रधान महिपाल चमरोडी तथा नरेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी कि 70 वर्ष की आयु पर 15 प्रतिशत पैंशन बढोतरी की जाएगी। कैशलेस मैडीकल सुविधा सभी बिमारियो के लिए की जाएगी। लेकिन अभी तक इसे लागु नही किया गया। रिटायर्ड कर्मचारी ने बताया कि पिछले चार साल से लगातार धरना प्रदर्शन, रैली, जलुस के माध्यम से अपनी मांगो को उठाते रहे है। लेकिन सरकार के सिर पर जूँ तक नही रेंगती। रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कि इस विज्ञापन पत्र को सरकारी महकमो, निगम-बोर्ड, युनिवसिर्टी, स्कूल, कालेज के पैंशनरो पर सही प्रकार से लागु किया जाए। 65 वर्ष की आयु पर हर 5 वर्ष के बाद 5 प्रतिशत बढोतरी की जाए। मैडीकल भत्ता 3000 प्रति मास किया जाए। कैशलेस मैडीकल फैसीलिटी सभी बिमारियो पर लागू किया जाए। कम्युटेशन की रिकवरी 12 वर्ष तक की जाए। इंकमटैक्स की 8 लाख की जाए। न्युनतम पैंशन 18000 रू तक की जाए। पुरानी पैंशन बहाल की जाए। किसानो मजदूरो की पैंशन 5000 रू प्रतिमास की जाए।