Home जिले के समाचार व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता व अमरपाल आर्य हाेगे व्‍यापारियों से रूबरू

व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता व अमरपाल आर्य हाेगे व्‍यापारियों से रूबरू

0
व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता व अमरपाल आर्य हाेगे व्‍यापारियों से रूबरू

रादौर। राज्यसभा सांसद व व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता व अमरपाल आर्य लोकसभा अंबाला संगठनमंत्री 19 व 20 जनवरी को सुबह 11 बजे अनाजमंडी रादौर में व्यापारियों से रूबरू होंगे। वह उनकी समस्याएं सुनेगे और उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। यह जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरपाल आर्य ने बताया कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें पार्टी से जोडने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के आम लोगों की पार्टी है। जिसमें कोई बडा या छोटा नहीं है। सभी को बराबर का मान सम्मान दिया जाता है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आदेशों पर प्रदेश में व्यापार मंंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर जिले की सभी व्यापार मंडल की इकाईयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सांसद डॉ सुशील गुप्ता के विचारों को सुने। इस अवसर पर एडवोकेट शमशेर कांबोज विशेष रूप से मौजूद थे।