Home जिले के समाचार रादौर में अांगनवाडी केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चों का मनाया वजन दिवस

रादौर में अांगनवाडी केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चों का मनाया वजन दिवस

0

रादौर। आंगनवाड़ी केन्द्र बरसान में बृहस्पतिवार को वजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं को बच्चों के खान पान से संबंधित जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी वर्कर सरोज कांबोज ने बच्चों का वजन चैक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति माताओं को सजग होना चाहिए। 6 माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाए। मां के दूध में सभी पोैषक तत्त्व मौजूद होते है। जिनमें विभिन्न प्रकार की बिमारियों से लडने की क्षमता होती है। मां के पहले गाढे दूध में कॉलेस्ट्रॉक होता है, जो बच्चों को विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचाता है। गर्भवती महिलाओंं को हरी पत्तेदार सब्जियां व ताजे फल खाने चाहिए। गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर सरोज कांबोज, सबरा, सनुवर, शहजादी,शबनम, ईशरत, मुरशिदा, आदि महिलाएं उपस्थित थी।