Home कृषि | किसान किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुई फसल बीमा योजना

किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुई फसल बीमा योजना

0
किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुई फसल बीमा योजना

रादौर। भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। भाजपा सरकार में किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम दिए जा रहे है। जिस कारण आज देश व प्रदेश का किसान खुशहाल हुआ है। सरकार की फसल बीमा योजना किसानों के वरदान साबित हुई है। किसानों की धान की फसल को हुए नुक्सान को लेकर बीमा कंपनियां किसानों को नियमानुसार मुआवजा देंगी। यह सब सरकार की सफल किसान नीतियों का हिस्सा है। यह शब्द भाजपा राष्ट्रीय किसान समिति सदस्य अमित गर्ग ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के विरूद्ध बोलने के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी कई कई धडों में बंट चुकी है। जिसका कोई जनाधार नहीं है। वहीं इनेलो-बसपा गठबंधन को प्रदेश के लोग कोई महत्व नहीं दे रहे है। इनेलो पार्टी टूटकर बिखर चुकी है। देश व प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार का बनना तय है।