Home जिले के समाचार नवजीत सिंह को युवा कांग्रेस रादौर विधानसभा का अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी। 

नवजीत सिंह को युवा कांग्रेस रादौर विधानसभा का अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी। 

0
नवजीत सिंह को युवा कांग्रेस रादौर विधानसभा का अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी। 
रादौर में नवजीतसिंह को युवा कांग्रेस रादौर का अध्यक्ष बनाने पर लडडू बांटकर खुशियां मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। 
यमुनानगर (रादौर)। भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के रादौर विधानसभा से नवनियुक्त अध्यक्ष नवजीतसिंह का रविवार को रादौर में पहुंचने पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के पीसीसी सदस्य सुरेश कुमार ढांडा भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवजीतसिंह को अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष नवजीतसिंह ने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पुरे रादौर विधानसभा के युवाओं की जीत है। इस जीत के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशवचंद, प्रदेश पीसीसी सदस्य सुरेश कुमार ढांडा, युवा प्रदेश प्रभारी जगदीप, युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडु, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद दहिया, जिला अध्यक्ष प्रदीप का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर नवजीतसिंह ने कहा कि रादौर विधानसभा युवा कांग्रेस पुरी अहम भुमिका निभाते हुए देश प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का परचम लहराएगी। जनविरोधी नीतियों वाली भाजपा सरकार ने हमेशा से युवाओं की आवाज को दबाने का काम किया है। अगली भुमिका के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही रादौर युवा कांग्रेस बडे स्तर पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेंगी और जन जन को भाजपा के झूठे जुमलों से अवगत करवाएगी। इस अवसर पर दीपक, विशाल बंचल, सुखबीरसिंह,सरदार मनजीतसिंह, डॉ संजीत, गुरनामसिंह, सुमित गर्ग,  नंदलाल जोगी, संजीव सैनी, विशाल, अंकुश,  वरूण, अरूण, रोहित, राहुल, अनित सैन, विकास, देवेन्द्र, अमित सरवाल, मनोज, विक्रांत राव, सूनील, विक्की, कुनाल आदि मौजूद थे।
.