Home जिले के समाचार रादौर में नगरपालिका बनने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र  बनवाने की सुविधा नहीं

रादौर में नगरपालिका बनने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र  बनवाने की सुविधा नहीं

0

यमुनानगर (रादौर)। नगरपालिका रादौर का गठन होने के लगभग ढाई वर्षों बाद भी नपा में शहर के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र  बनवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिसके लिए नगरपालिका के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है। नपा रादौर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 5 बार पत्र भेजने के बावजूद आज तक स्थानीय लोगों का जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित रिकार्ड तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। जिसका खामियाजा शहर के लोग पिछले ढाई वर्र्र्र्षांे से भुगतते आ रहे हैं। नपा की ओर से मामले की शिकायत जिला उपायुक्त को दी गई। जिला उपायुक्त ने नपा की शिकायत पर सिविल सर्जन यमुनानगर क ो नगरपालिका रादौर क्षेत्र के लोगों का जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित रिकार्ड नगरपालिका रादौर को सौंपने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद अब शहर के लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही नगरपालिका रादौर में शहर के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लेकिन नपा के लगभग ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी लोगों को जन्म प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा नहीं मिल रही है। इस बारे नपा सचिव सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि नगरपालिका रादौर की जिम्मेवारी शहर के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की होती है। उन्होंने बताया कि उनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्र आया है कि रादौर नगरपालिका को 1 जनवरी 2019 से जन्मप्रमाण पत्र संबंधी रिकार्ड उपलब्ध करवा दिया जाएगा। जिसके बाद नए साल से कस्बावासियों क ो जन्मप्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।