जनता आदर्श सत्यादेव सीनियर सैकेडरी स्कूल में बच्‍चों ने लगाए पौधे

यमुनानगर (रादौर)। जनता आदर्श सत्यादेव सीनियर सैकेडरी स्कूल अलाहर में मंगलवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ विद्यालय के एमडी मुकेश शास्त्री ने किया। इस अवसर पर मुकेश शास्त्री ने कहा कि पेड पौधे हमारा जीवन है। इनके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा रखना चाहिए। आज तेजी से वातावरण बिगडता जा रहा है। वातावरण को बचाने के लिए पेड पौधे अति आवश्यक है। सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। खाली पडी जगह पर पौधारोपण करके वातावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आज इंसान लालच में पेड पौधों को अंधाधुंध काट रहा है। जिससे हमें साफ वायु नहीं मिल पा रही है। पेडों की कमी से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या खडी हो गई है। जिससे बारिश कम हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। नदियां सूख रही है। यह सब पेड पौधों की कमी के कारण हो रहा है।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous article21 से 25 सितंबर तक माऊंट आबू में मीडिया सम्मेलन, पत्रकारों को बताई जाएगी तनावपूर्ण वातावरण में खुद को तनावमुक्त रहने की विधि
Next articleतहसीलदार हिसार के साथ दु्रव्यवहार किए जाने पर जिला पटवारी व कानूनगो ऐसो में रोष, डीसी को ज्ञापन सौपा