Home स्कूल | कॉलेज भारत सीनियर सैकेडरी स्कूल कण्डरौली में पौधारोपण

भारत सीनियर सैकेडरी स्कूल कण्डरौली में पौधारोपण

0

यमुनानगर (रादौर)। भारत सीनियर सैकेडरी स्कूल कण्डरौली में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल डॉ देवेन्द्र ढांडा ने पौधारोपण करके किया। इस अवसर पर डॉ० देवेन्द्र ढांडा के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में 31 पौधे लगाकर सभी को वातावरण हराभरा रखने का संदेश दिया। वही पौधारोपण को लेकर शपथ दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि पेड पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना पेड पौधों के मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। हमें अपने घरों या आसपास के वातावरण में पौधारोपण करके वातावरण को हराभरा रखने की मुहिम चलानी चाहिए। बच्चों को अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण करके वातावरण को साफ सुथरा रखने की मुहिम में भाग लेना चाहिए।