Home जिले के समाचार पिन्किश वीमेन एसोसिएशन ने मनाया तीज का उत्सव

पिन्किश वीमेन एसोसिएशन ने मनाया तीज का उत्सव

0
पिन्किश वीमेन एसोसिएशन	 ने मनाया तीज का उत्सव
यमुनानगर। तीज के उत्सव पर पिन्किश वीमेन एसोसिएशन द्वारा “पिन्किश तीज उत्सव” बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे गाज़ियाबाद हैड ऑफ़िस से आये पिन्किश फाऊंडेशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता जी, महासचिव शालिनी गुप्ता जी, राष्ट्रीय नेता  रीमा जैन जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अतिथि गणों को यमुनानगर शाखा की अध्यक्ष गोरक्ष गेरा एवं महासचिव पूजा मोंगा ने सम्मान के रूप में गुल्दस्ता भेंट कर स्वागत किया। उत्तर भारत मे तीज के त्योहार में महिलायें अपने घर की खुशियों और सुहाग के लिये शिव पार्वती की पूजा एवं व्रत करती हैं। सावन के महीने में हरे भरे मौसम मे आने वाली ये तीज हरियाली तीज के नाम से जानी जाती है। महिलायें सखियों संग झूला झूलती हैं। मेहंदी लगवाती हैं। हरे रंग का इस दिन विशेष रूप से श्रँगार करती है।
उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। शहर की महिलाओं ने रंग बिरंगी पोशाकों मे सज धजकर पूरे उत्साह के साथ तीज मेले मे भाग लिया। मेहंदी वाले हाथ, चूडियां कलाई में पहनकर महिलाओं ने कार्यक्रम का खूब आनन्द उठाया। बच्चों ने भी डांस और गायन में भाग लिया। तीज से जुड़ी बहुत सारी गेम्स भी खली गईं। श्रीमती नीरा दीवान जी ने बताया महिलाओं के व्यस्त जीवन को ध्यान में रखकर तीज के खास मौके पर उनके लिये मनोरंजन भरे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। असोसिएशन की सभी महिला सदस्यों ने पूरी लगन के साथ मेले के प्रत्येक कार्यक्रम को सुचारु रूप से सफल बनाने का तथा अन्य महिलाओं और बच्चों के आराम का पूरा ध्यान रखा।
कार्यक्रम के अन्त में पुरस्कार दिये गए। लकी ड्रा की विजेता रेखा जी रहीं और तीज क्वीन का खिताब  पूजा मोंगा को मिला। गेम्स मे भाग लेने वाली महिलाओं को उपहार भेंट किये गए। खाने और ढेर सारी मस्ती मज़ाक के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को तीज के त्यौहार की बधाई दी और आशा जताई की भविष्य मे भी ऐसे मेले महिलाओं के लिये पिन्किश वीमेन एसोसिएशन आयोजित करता रहे।