Home कृषि | किसान गांव रादौर में आयोजित बैठक में भाग लेते किसान।

गांव रादौर में आयोजित बैठक में भाग लेते किसान।

0

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को गांव दामला में पवन गोयल के निवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने की। बैठक में भाजपा की 28 अक्टूबर को दामला में आयोजित हुई मुख्यमंत्री की रैली का विरोध करने वाले सभी किसानों का धन्यवाद किया गया। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बताया कि 28 अक्टूबर को किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी रतनगढ़ गांव में प्रवेश कंबोज पूर्व सरपंच के नीलकंठ ढाबे पर सैकड़ों की संख्या में इकठे हुए थे। मौके पर डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार ,डीएसपी रादौर अजय राणा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। किसानों में बहुत भारी रोष था लेकिन डीएसपी ने उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया, तो किसान शांत हुए। सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान हेलीपैड बने औरंगाबाद हाईवे पर मुख्यमंत्री से मिले, मुख्यमंत्री ने 10 मिनट किसानों से वार्तालाप की और किसानों की सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ओलावृष्टि से रादौर क्षेत्र में हुई फसल के भारी नुकसान से जिला उपायुक्त को आदेश दिया कि सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने गन्ने के शुगर मिल को 10 नवंबर तक चलाने का भी आश्वासन दिया। किसानों की हर जरूरत को गंभीरता से विचार करके उनके साथ खड़े होने का मुख्यमंत्री ने वायदा किया, अन्य मांगों पर भी उन्होंने विचार करने का किसानों को भरोसा दिलाया। सुभाष गुर्जर ने सभी किसानों का धन्यवाद करते हुए किसान संगठन को मजबूत करने के लिए और गांव , गांव मे भारतीय किसान यूनियन के सदस्य बनाने की भी अपील की। उन्होंने सरकार से गन्ने का रेट बढ़ाने की भी अपील की। इस मौके पर पवन गोयल दामला, नरेश काम्बोज दामला ,हंस राज काम्बोज दामला, राजेश डांगी, विनोद डांगी ,सुभाष चमरोड़ी, सतीश कुमार ,सतनाम सिंह ,रघुवीर सिंह ,गुरदयाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।