Home जिले के समाचार रैैली की भीड ने‍ विपक्ष‍ियों की उडाई नींद : प्रदीप राणा

रैैली की भीड ने‍ विपक्ष‍ियों की उडाई नींद : प्रदीप राणा

0

रादौर। दामला रैली का रिकार्ड तोड सफलता ने विपक्षी दलों की नींद उडा दी है। रैली में उमडी हजारों की भीड ने यह साबित कर दिया है कि जनता पुरी तरह से भाजपा के साथ है। रैली में मुख्यमंत्री ने रादौर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोडों रूपए की ग्रांट राशि देने के अलावा यमुनानदी पर पुल बनाने से के लिए 104 करोड़ रूपए की ग्रांट राशि बनने वाले पुल की आधारशिला रखकर क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। वहीं एक नवंबर से दामला टोल टैक्स खत्म करके जनता की पुरानी मांग को मुख्यमंत्री ने पुरा किया है। इस बारे जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप राणा ने बताया कि दामला रैली से क्षेत्र के लोगों की लगभग सभी मांगे पुरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर जनता की मांगों को पुरा किया है। जिसके लिए क्षेत्र के विधायक श्यामसिंह राणा व उनक बेटे नेपाल राणा बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री ने जिला यमुनानगर की 63 अवैध कालौनियों को नियमित करते हुए। उनके विकास के लिए करोडों रूपए की ग्रांट राशि मंजूर की है। वहीं रादौर से दामला हाईवे तक सडक मार्ग को फोर लाईन किये जाने की घोषणा की गई है। जिससे जनता को भारी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बीरसिंह नाचरौन, अमित गुप्ता रादौर, विशाल पुंडीर, सचिन राणा कमलापुर, रोहित राणा, रविन्द्र राणा गोलनी, रोहित कमालपुर, रविन्द्र राणा कलावड, जितेन्द्र राणा छप्पर, राधे राणा खानपुर आदि मौजूद थे।