Home धर्म | समाज मनुष्य यौनी में ही प्रभु परमात्मा की जानकारी की जा सकती है : मुखी पवन ग्रोवर

मनुष्य यौनी में ही प्रभु परमात्मा की जानकारी की जा सकती है : मुखी पवन ग्रोवर

0
मनुष्य यौनी में ही प्रभु परमात्मा की जानकारी की जा सकती है : मुखी पवन ग्रोवर
यमुनानगर में रादौर के संत निरंकारी भवन में सत्संग में प्रवचन सुनते उपस्थित श्रद्धालु। 

यमुनानगर (रादौर)। संत निरंकारी भवन रादौर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षत मुखी पवन ग्रोवर ने की। मंच संचालन अमरसिंह ने किया। मुखी पवन ग्रोवर ने कहा कि जिस भी इंसान ने इस संसार में जन्म लिया है। उसका मुख्य उदेश्य प्रभु परमात्मा की जानकारी करना है। क्योंकि मनुष्य यौनी में ही प्रभु परमात्मा की जानकारी की जा सकती है। मनुष्य जन्म 84 लाख यौनियों के बाद मिलता है। यदि इस जन्म में परमात्मा की जानकारी हासिल नहीं की तो फिर से 84 लाख यौनियों के चक्कर में पडना पडेगा। इसलिए यही जन्म जो आपको मिला है। इस जन्म में सतगुुरु द्वारा परमात्मा की जानकारी की जा सक ती है। आज निरंकारी मिशन में सतगुरु माता सविन्द्र हरदेव महाराज ब्रह्मज्ञान की दात देकर इस निरंकार प्रभु परमात्मा का अंग संग दिखा रहे है। मनुष्य जीवन सर्वोत्तम यौनी है। इसलिए इस जन्म में सतगुरु से ब्रह्मज्ञान लेकर प्रभु परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए ताकि संसार में आना सफल हो जाए। अंत में पवन ग्रोवर ने आए हुए संतों का स्वागत किया।