Home जिले के समाचार गुरु नानक खालसा कॉलेज के कैडेट हरीश ने अंतर ग्रुप शूटिंग मुकाबले में जीता कांस्य पदक

गुरु नानक खालसा कॉलेज के कैडेट हरीश ने अंतर ग्रुप शूटिंग मुकाबले में जीता कांस्य पदक

0
गुरु नानक खालसा कॉलेज के कैडेट हरीश ने अंतर ग्रुप शूटिंग मुकाबले में जीता कांस्य पदक
यमुनानगर । 14 हरियाणा बटालियन एन सी सी और अम्बाला ग्रुप एनसीसी का प्रतिनिधत्व करते हुए गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानंगर के कैडेट हरीश ने अंतर ग्रुप शूटिंग मुकाबले में पीप साइट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में सम्पन हुई जिस में पंजाब,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवम चंडीगढ़ के एन सी सी केडेटों ने भाग लिया। उलेखनीय है कि इस प्रतियोगता में आठ ग्रुप(अमृतसर,लुधियाना,पटियाला,जालंधर,रोहतक अम्बाला,शिमला और चंडीगढ़) में अम्बाला ग्रुप ने प्रथम स्थान ग्रहण किया जिस का सदस्य कैडेट हरीश भी था। कैडेट हरीश ने अपनी सफलता का श्रय ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जी पी एस संधू,कर्नल राज कुमार शौर्य चक्र,खालसा कॉलेज के प्रमुख सरदार भूपिंदर सिंह जौहर,प्राचार्य डॉ मनदीप सिंह,डॉ(मेजर) एच एस कंग तथा अपने माता पिता को दिया। कैडेट हरीश का चयन नार्थ जोन शूटिंग मुकाबले के लिए हो गया है।
कैडेट हरीश
कैडेट हरीश