Home जिले के समाचार कस्बे मेंं पहुंची कांवड यात्रा का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कस्बे मेंं पहुंची कांवड यात्रा का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
कस्बे मेंं पहुंची कांवड यात्रा का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
यमुनानगर (साढौरा)। आम आदमी पार्टी ने कांवड यात्रा के माध्यम से प्रदेश की राजनीति का शुद्धिकरण करने का प्रयास शुरु किया है। आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में 40 कार्यकत्र्ताओं ने बुधवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड यात्रा शुरु की थी। अब उनका उद्देश्य उत्तरी हरियाणा के प्रमुख कस्बों में जाकर सत्तारुढ़ दल ही नहीं प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को यह गंगाजल भेंट करके राजनीति में शुद्धता लाने की अपील करने की है। नवीन जयहिंद के नेतृत्व में गुरुवार को इस कांवड यात्रा का कस्बे में पहुंचने पर आप कार्यकत्र्ताओं ने भरपूर स्वागत किया। नवीन जयहिंद ने कहा कि सत्तारुढ व विपक्षी दलों की मिलीभगत ने प्रदेश के भाईचारे को बिगाडऩे का काम किया है। इसी कारण से प्रदेश को तीन बार व्यापक तौर पर हिंसा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में रोजाना छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सीएम मनोहर लाल मूकदर्शक बने हुए हैं। जबकि उनके मंत्री अपने विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार की बजाए अनर्गल बयान देने में जुटे हुए हैं। यही हाल विपक्ष का भी है। कांग्रेस फूट का शिकार होकर कई धड़ों में बंटी हुई है। हर धड़ा अपनी डफली अपना राज बजाने में लगा हुआ है। प्रमुख विपक्षी दल होने का दावा करने वाली इनेलो को भाजपा की बी टीम के तौर पर जाना जाता है। इन हालात में आप कार्यकत्र्ताओं ने राजनीति के शुद्धिकरण, प्रदेश के भाईचारे को बनाए रखने व खुशहाली के मकसद से कांवड यात्रा शुरु की है।