Home जिले के समाचार पहले दिन भाजपा विधायक घनश्याम अरोड़ा ने की कार्यकर्ताओं के साथ 5 गाँव की पदयात्रा

पहले दिन भाजपा विधायक घनश्याम अरोड़ा ने की कार्यकर्ताओं के साथ 5 गाँव की पदयात्रा

0
पहले दिन भाजपा विधायक घनश्याम अरोड़ा ने की कार्यकर्ताओं के साथ 5 गाँव की पदयात्रा

 *ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा यमुनानगर ग्रामीण मंडल बुढ़िया के गांवों में मंगलवार को पदयात्रा शुरु की गई। यात्रा की अगुवाई विधायक घनश्याम अरोड़ा ने ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए किया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों को हाथों मे लेकर महात्मा गांधी अमर रहे व लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के उत्साहभरे नारों के साथ पहले दिन 5 गांवों का दौरा कर सफर पूरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा विधायक का फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। जबकि बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
पदयात्रा गांव बलाचौर से शुरु होकर खारवान, भूकड़ि, नाभ होते हुए बुढ़िया पहुंची। जहां यात्रा का समापन आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने हर चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। शिक्षा, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए सरकार बेहतर नीति बना रही है ताकि हर काबिल व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि सरकारी नौकरियों में धांधली के लिए बदनाम हरियाणा को निष्पक्षता के साथ मैरिट आधार से काबिल युवाओं को रोजगार देने का काम मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। जबकि पूर्व सरकारों ने हमेशा अनियमिताओं व फर्जीवाड़े करके ही सिफारिश लोगों को नौकरी देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया की बदौलत कम पढ़े-लिखे व अनपढ़ लोगों को हुनरमंद बनाकर जीविका देने काम केवल मोदी सरकार ने दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को और 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रूपये तक की इलाज करवाने की सुविधा दी है। इसी प्रकार उज्जवला योजना के तहत देश में आठ करोड महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन दिये जा रहे है, किसानों के खरीफ फसलों के एमएसपी ढेड गुणा लाभकारी मूल्य दिया है और इससे प्रदेश के किसानों को पन्द्रह सौ करोड का लाभ मिलने वाला है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन धन खाता योजना तथा अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं निर्धन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। अन्यथा कांग्रेस ने तो मात्र गरीबों, किसानों के नाम पर वोट लेने का काम किया और शोषण किया। कांग्रेस राज में गरीब व्यक्ति ओर अधिक गरीब होता चला गया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर के विकास के लिए करोड़ों रुपयों की राशि की स्वीकृति की है और आने वाले समय में और भी राशि यमुनानगर के विकास के लिए देने को वह तैयार हैं। मौक़े पर पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, ज़िला महामंत्री राजेश सपरा, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश कम्बोज, मंडल महामंत्री अमरनाथ व अनिल बलाचौर, डॉक्टर हर्ष शर्मा, डॉक्टर कृष्ण करेड़ा, भाजपा नेता राम निवास गर्ग, राकेश त्यागी, संगीता सिंघल, सुरेंद्र शर्मा, जंगशेर सिंह, करणेश शर्मा, अशोक चनेटि, मंडल महामंत्री कृष्ण सिंगला, अनिल कम्बोज, दिनेश कम्बोज, संदीप धिमान, मनोज धिमान, नीतीश दुआ, रोहित हरजाइ, दीपक आदि मौजूद थे।