Home जिले के समाचार भाजपा की नीति सबका साथ- सबका विकास की है : बलवंत

भाजपा की नीति सबका साथ- सबका विकास की है : बलवंत

0
भाजपा की नीति सबका साथ- सबका विकास की है : बलवंत
यमुनानगर /साढौरा । पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए विकास कार्यों को तेजी से करवाया जा रहा है। विधायक बलवंत सिंह ने राष्टपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में साढौरा विधानसभा के अन्तर्गत गांव चाहडवाला से पदयात्रा शुरु करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम कसते हुए गुंडागर्दी को खत्म किया गया है। क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सडक़ों व पुलों के निर्माण प्राथमिकता के तौर पर करवाए जा रहे हैं। विधायक बलवंत सिंह ने दावा किया कि बगैर किसी भेदभाव के केवल योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। भाजपा परिवारवाद की बजाए  कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। यही कारण है कि वर्तमान में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। यह पदयात्रा चाहड़वाला से शुरु होकर अजीजपुर, पैंसल व सरावीं होते हुए भोगपुर में संपन्न हुई। ग्रामीणों ने कई जगह पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में भाजपा मंडल प्रधान पवन सैनी, मार्किट कमेटी चेयरमैन बीर सिंह संधू, सुमत जैन, मदन विस्तारक, काला सभापुर, सिया राम भोगपुर, अयुब सरावां व समय सिंह शामिल थे।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल