Home जिले के समाचार विधायक ने हमीदा में 25 लाख के निर्माण कार्यों का किया उदघाटन

विधायक ने हमीदा में 25 लाख के निर्माण कार्यों का किया उदघाटन

0
विधायक ने हमीदा में 25 लाख के निर्माण कार्यों का किया उदघाटन
यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने संतनगर मोहल्ला छोटी लाईन,रादोर रोड, गोबिंद राम स्कूल के पास डम्प यार्ड में किया औचक निरिक्षण। ग़ौरतलब है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर संत नगर इलाक़े में विधायक द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी के चलते विधायक ने शनिवार को संत नगर में चल रहे सफ़ाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। वहीं विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डम्प यार्ड और संत नगर इलाक़े की सफ़ाई अगले 3 दिन में हो जानी चाहिए।  इसके बाद विधायक ने हमीदा में पुलिस चौकी वाली गली एवं उसके सामने वाली गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया गया ।जिसकी अनुमानित लागत 15 लाख व 10 लाख 80 हजार रुपए निर्धारित की गई है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास हो रहा है और वह यमुनानगर के विकास के लिए भी खुले दिल से राशि स्वीकृत कर रहे हैं। कोई भी वार्ड या गाँव ऐसा नहीं रहेगा जहाँ विकास कार्य नहीं किए जाएँगे। विधायक ने कहा की वह जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और जनता के बीच रह के उनकी सेवा करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल प्रभारी संगीता सिंघल, यमुनानगर मंडल महा मंत्री कृष्ण सिंगला, डॉक्टर हर्ष शर्मा, करणेश शर्मा, अनिल शाह, सैनिटेरी इन्स्पेक्टर अनिल नैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जंगशेर सिंह , मंडल उपाध्यक्ष  कमल देव सैनी, मंडल महामंत्री सुनील कालड़ा , भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा, रमन गोयल, डॉक्टर शिव कुमार, डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त, सचिव बॉर्बी गोरी, धर्मवीर माना, हितेश गोरी, बृज किशोर कालड़ा, टीटू छाबड़ा, कमल थापा ,योगेश चौधरी, अजय चोना, शैशव दत्ता, शांति देवी, गिरिजेश आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।