Home जिले के समाचार अस्‍पताल से छुट़टी के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे विधायक बलवंत सिंह

अस्‍पताल से छुट़टी के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे विधायक बलवंत सिंह

0
अस्‍पताल से छुट़टी के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे विधायक बलवंत सिंह

साढौरा। टांग में फ्रैक्चर के कारण अस्पताल में उपचार के बाद विधायक बलवंत सिंह अपने घर जाने की बजाए सीधे कार्यक्रत्र्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी। भाजपा नेता नवीन भसीन ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक बलवंत सिंह की टांग में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके कारण उन्हें पंचकूला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार सुबह उपचार के बाद अस्पताल से छट्टी मिली तो चिकित्सकों द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। लेकिन हमेश कार्यकत्र्ताओं के बीच ही रहने वाले बलवंत सिंह ने चिकित्सकों की सलाह को न मानते हुए घर की बजाए कार्यकत्र्ताओं के पास जाने का निश्चिय किया। इस मौके पर गांव भोगपुर कार्यालय में उनका कुशलक्षेम जानने के लिए कार्यकत्र्ताओं की भीड़ लगी रही। विधायक बलवंत सिंह ने टांग में प्लस्तर लगे होने के बावजूद कार्यक्रत्र्ताओं की समस्याएं जानी व उनका समाधान किया।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल