Home कृषि | किसान मंडी में धान की खरीद शुरु होने से किसानों में खुशी

मंडी में धान की खरीद शुरु होने से किसानों में खुशी

0
मंडी में धान की खरीद शुरु होने से किसानों में खुशी
साढौरा। धान की सरकारी खरीद शुरु होने के तीन बाद गुरुवार को साढौरा मंडी में धान की खरीद आखिरकार शुरु हो ही गई। मार्किट कमेटी के चेयरमैन बीर सिंह संधू ने बताया कि आज हरियाणा वेयरहाऊसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों ने मंडी में धान की खरीद की। आज लगभग 9 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई। धान की खरीद शुरु होने पर आढ़तियों के अलावा किसानों ने राहत महसूस की है। जोरा सिंह नौशहरा, सुलेमान जामनावाला व शरीफ रतौली ने कहा कि खरीद शुरु होने से अब किसानों को भुगतान भी मिल सकेगा। मार्किट कमेटी के अधिकारी साधु दीन ने बताया कि मौसम साफ होने के अलावा खरीद शुरु होने के साथ ही धान की आवक में बढ़ौतरी हो गई है। रसूलपुर मंडी में आज धान की। खरीद पूर्ण रुप से होने के अलावा उठान भी सही रहा।
रिपोर्ट : शिवम अग्रवाल