Home स्कूल | कॉलेज मेहंदी प्रतियोगिता में निशांत वर्मा ने लगाई सबसे अच्छी मेहंदी

मेहंदी प्रतियोगिता में निशांत वर्मा ने लगाई सबसे अच्छी मेहंदी

1
मेहंदी प्रतियोगिता में निशांत वर्मा ने लगाई सबसे अच्छी मेहंदी
 महाराजा अग्र्रसैन महाविद्यालय में तीज पर्व  के उपलक्ष्य में हुई मेहंदी प्रतियोगिता
यमुनानगर। महाराजा अग्र्रसैन महाविद्यालय में वाणिज्यक कला विभाग की ओर से तीज पर्व  के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता  का आयोजन वाणिज्यक कला विभाग  की विभागाध्यक्षा सीमा जैन के नेतृत्व  में हुआ। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. पी.के.बाजपेयी ने सावन मास में आने वाले तीज  के त्योहार के महत्व को छात्रों को बताया और सभी  को बधाई दी। कार्यक्रम में डाॅ. करूणा व प्रौ. पूनम गर्ग ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में  वाणिज्य कला विभाग  की विभागाध्यक्ष सीमा जैन ने तीज पर्व  का महत्व बताते हुए सभी  को धन्यवाद किया उन्होने कहा कि हरियाली तीज पर  महिलाओं में विषेष तौर पर नए वस्त्र पहनने और तरह-तरह का खान-पान बनाने की विषेष उंमग देखने को मिलती है। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष सीमा जैन ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
प्रथम -निषांत वर्मा, बी.ए. प्रथम
द्वितीय -अक्षिता एव श्रुति, बी.काॅम द्वितीय एवं तृतीय
तृतीय – स्वाती, बी. काॅम द्वितीय