Home जिले के समाचार राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने बचाई घायल की जान

राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने बचाई घायल की जान

0
राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने बचाई घायल की जान
सडक पर घायलों को देखकर रुकवाया काफिला, अपनी गाडी में घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया
यमुनानगर। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज बीती रात अपने काफिले के साथ यमुनानगर से अपने गांव मंधार लौट रहे थे।गांव रतनगढ के पास बाईक सवार नाचरौन निवासी राजकुमार व उसके नौकर का एक पर‍िचित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी राज्यमंत्री का काफिला वहां से गुजरा। सडक पर दोनों को तडपता देख राज्यमंत्री ने तुरंत अपनी गाडी रुकवाई और नीचे उतरकर घायलों के पास पहुचे। दोनों घायल बुरी तरह लहुलुहान थे। उनकी सांसे चलती देख कर्णदेव कांबोज ने तुरंत उन्‍हें अपनी गाडी में लिटाया और अस्‍पताल भिजवाया। समय पर इलाज मिलने से राजकुमार की जान बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दूसरे घायल की मौत हो गई। राज्यमंत्री कर्णदेव द्वारा घायलों की मदद किए जाने पर क्षेत् के लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
पहले भी सडक हादसों में घायल व्‍यक्तियों की जान बचा चुके हैं राज्यमंत्री
इससे पहले भी राज्यमंत्री ककांबोजर्णदेव  सडक दुर्घटना में घायल व्‍यक्तियों को अपनी गाडी में अस्‍पताल पहुंचा कर उनकी जान बचा चुके है। करीब 4 महीने पहले इंद्री हलके के कलसोरा गांव के नजदीक सडक हादसे में गंभीरू रूप से घायल हुए एक मोटरसाइकिल सवार को उन्‍होंने अपनी गाडी में अस्‍पताल पहुंचाया था, जिससे उसकी जान बच गई। इससे पहले फरवरी में इंद्री हलके शेरगढ गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक्टिवा सवार एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सडक से गुजर रहे राज्यमंत्री ने उसे अपनी गाडी में अस्‍पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई थी। पिछले साल कुरुक्षेत् हाइवे पर एक कार के  दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने पर राज्यमंत्री ने कार सवार घायलों को समय रहते अस्‍पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी।