Home जिले के समाचार अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

0
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के सदस्य शहर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। 
यमुनानर (रादौर)। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में  प्रदर्शन किया गया। यूनियन के सदस्यों ने बलवंत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम रादौर डॉ पूजा भारती को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगे पूरी करने की गुहार लगाई। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार महिलाओं, अल्प संख्यकों, खेत मजदूरों, अनुसूचित जातियों पर बढते अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। खेत मजदूरों के लिए  केन्द्र कानून बनाए। मनरेगा में बजट की राशि को बढाया जाए। वर्ष में 200 दिन काम और 500 रूपए प्रतिदिन मजदूरी की जाए। बुढापा पैंशन में लगाई गई अनाप शनाप शर्तों को हटाया जाए। 55 वर्ष की आयु से 10 हजार रूपए महीना पैंशन दी जाए। सभी खेत मजदूरों व भुमिहीन किसानों को 100, 100 वर्ग गज के रिहायशी प्लाट दिए जाए।  सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं पर सभी जरूरत की वस्तुएं सस्ते भाव पर पुरे महीने उपलब्ध करवाई जाए। इस अवसर पर बलवंतसिंह, सोमनाथ, जीराम, मंगलदास, फुलचंद, बंटी, प्रीतम, महिन्द्रसिंह, आशारानी, सुनीता देवी, गीता, रिंपी, फुलों देवी,विजयपाल, मेहरबार आदि मौजूद थे।