Home जिले के समाचार काम्बोज सभा रादौर ने मनाया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस

काम्बोज सभा रादौर ने मनाया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस

0
काम्बोज सभा रादौर ने मनाया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस
शहीद उद्यमसिंह के चित्र पर रादौर में श्रद्धांजलि भेंट करते स्थानीय लोग।
यमुनानगर (रादौर)।  शहीद उद्यमसिंह का 78 वाँ शहीदी दिवस मंगलवार को काम्बोज सभा रादौर की और से काम्बोज धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर काम्बोज सभा धर्मशाला के प्रधान रणबीर मन्धार के नेतृत्व में काम्बोज समाज के लोगो ने हवन यज्ञ कर विश्वशान्ति व भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर काम्बोज समाज के लोगों ने शहीद उद्यमसिंह के चित्र पर फूलमालाऐं अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर प्रधान रणबीर मन्धार, पूर्व प्रधान कमल चमरोड़ी व संरक्षक मामराज बुबका ने संयुक्त रूप से कहा कि शहीद उद्यमसिंह ने भारतमाता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करवाने में अहम् भूमिका निभाई थी। उद्यम सिंह ने जलियांवाला बाग में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की हत्या के जिम्मेवार जनरल डायर को इग्लैंड में जाकर मारा था। उद्यमसिंह ने निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया था। हमें ऐसे महान क्रान्तिकारी पर गर्व है।  जिसने युवाओं के लिए देशभक्ति का संदेश दिया। हमें शहीद उद्यमसिंह के जीवन से प्ररेणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। उनकी शिक्षाओं का अनुशरण करते हुए देश के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहना चाहिए। तभी हम शहीदों के सपनों का भारत बना सकते है। इस अवसर पर प्रधान रणबीर मंधार, मामराज बुबका, कमल चमरोडी, जयप्रकाश कांजनू, राजेश रादौरी, ज्ञानचंद काबोज, लालचंद कांबोज, मानसिंह आर्य, धर्मपाल अमलोहा, शिवकुमार संधाला,  शिवकुमार कांजनू, कल्याणसिंह मंधार, नरेशलाल खुर्दी, राजेश कांबोज, डॉ जरनैलसिंह पंजेटा, मेजरसिंह सढूरा, मामचंद नगला, लख्मीचंद लक्सीबांस, रोशनलाल कांजनू, जयपाल चमरोडी, अशोक जुब्बल, सूनील कौशल, सुभाष सैनी, नगरपार्षद कुलदीपसिह नंबरदार, एमसी भगवतदयाल कटारिया, दलीपसिंह रिंकू आदि उपस्थित थे।
शहीद उद्यमसिंह के शहीदी दिवस पर हवन यज्ञ करते काम्बोज समाज के लोग।
शहीद उद्यमसिंह के शहीदी दिवस पर हवन यज्ञ करते काम्बोज समाज के लोग