Home स्कूल | कॉलेज जनता पब्लिक स्कूल अलाहर में प्लेवे स्कूल के बच्चों के लिए गतिविधियां आयोजित

जनता पब्लिक स्कूल अलाहर में प्लेवे स्कूल के बच्चों के लिए गतिविधियां आयोजित

0
जनता पब्लिक स्कूल अलाहर में प्लेवे स्कूल के बच्चों के लिए गतिविधियां आयोजित
रादौर के जनता स्कूल अलाहर में पौधारोपण करते स्कूली बच्चे। 

यमुनानगर (रादौर)। जनता पब्लिक स्कूल अलाहर में शुक्रवार को प्लेवे स्कूल के बच्चों के लिए अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई गई। इस दौरान बच्चों ने स्कूल में पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ विद्यालय के एमडी मुकेश शास्त्री ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल अमित शर्मा ने कहा कि पेड पौधे हमारा जीवन है। इनके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा रखना चाहिए। आज तेजी से वातावरण बिगडता जा रहा है। वातावरण को बचाने के लिए पेड पौधे अति आवश्यक है। सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। खाली पडी जगह पर पौधारोपण करके वातावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आज इंसान लालच में पेड पौधों को अंधाधुंध काट रहा है। जिससे हमें साफ वायु नहीं मिल पा रही है। पेडों की कमी से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या खडी हो गई है। जिससे बारिश कम हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। नदियां सूख रही है। यह सब पेड पौधों की कमी के कारण हो रहा है। इस अवसर पर  स्टाफ सदस्य अंजलि, डिंपल, दीक्षा, नीरू, दिव्या, नेहा, शोभा, मोनिका, आशा, सोनिया, सोनम, सुमन आदि मौजूद थी।