Home जिले के समाचार वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम ने “सांवरिया आजा” की धुन पर भक्तों का मन मोह लिया..

वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम ने “सांवरिया आजा” की धुन पर भक्तों का मन मोह लिया..

0
वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम ने “सांवरिया आजा” की धुन पर भक्तों का मन मोह लिया..

सोमवार को यमुनानगर में भी श्री कृष्ण-जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। रात भर शहर का चप्पा-चप्पा भगवान कृष्ण की भक्ति-रस में नहाया रहा। मंदिरो को दुल्हन की तरह सझाया गया था, जैसे ही रात के 12 बजे भक्तों ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को झूला-झुलाया, और लडडू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाकर विधि विधान के साथ जन्माष्टमी मनाई। इस अवसर पर वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम ने “सांवरिया आजा” की धुन पर भक्तों का मन मोह लिया, और देर रात तक समा बांधे रखा। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किए छोटे बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे, आलाधिकारी भी बीच- बीच में पेट्रोलिंग करते नजर आए।

वृंदावन के कलाकारों द्वारा दिल को छू लेने वाली प्रस्तुती देखने के लिए यहां क्लिक करें..