Home जिले के समाचार 9 अगस्त के जेल भरो आंदोलन में रिटायर्ड कर्मचारी भी होंगे शामिल

9 अगस्त के जेल भरो आंदोलन में रिटायर्ड कर्मचारी भी होंगे शामिल

0
9 अगस्त के जेल भरो आंदोलन में रिटायर्ड कर्मचारी भी होंगे शामिल
साढौरा में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारी आंदोलन की चर्चा हुई।
यमुनानगर (साढौरा)। प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में 9 अगस्त को किए जाने वाले जेल भरो आंदोलन में रिटायर्ड कर्मचारी भी भाग लेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के खंड प्रधान दिलावर हुसैन व आशा वर्कर जिला प्रधान नीरु बाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। प्रांतीय नेता जरनैल सिंह सांगवान व सीटू जिला प्रधान विनोद त्यागी ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से प्रत्येक वर्ग में रोष है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं तो मजदूरों को न मजदूरी न मिलने से दोनों वर्ग कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं। उन्होंने किसानों व मजदूरों के लिए 5 हजार रुपए मासिक पैंशन, कर्मचारियों के लिए समान काम- समान वेतन के अलावा सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। इसके अलावा परियोजना कर्मचारियों को को न्यूनतम 18 हजार वेतन देने की मांग की गई। वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रधान अशोक मेहता ने कर्मचारी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए भ्रष्टाचार पर रोक व रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। मौके पर पवन बख्शी, कुंदन लाल, कस्तूरी लाल, रणबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, ऊषा रानी, सरोज बाला, पूनम, कविता व रीना भी उपस्थित थी।