Home जिले के समाचार फर्कपुर में 45 ने थामा इनेलो का दामन

फर्कपुर में 45 ने थामा इनेलो का दामन

0
फर्कपुर में 45 ने थामा इनेलो का दामन
इनैलो में शामिल हुए लोगों को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते राजकुमार बुबका।

यमुनानगर/रादौर। हल्का रादौर विधानसभा क्षेत्र के फर्कपुर में 45 के लगभग लोगों ने अन्य दलों को छोडकर इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। इनैलो में शामिल हुए सभी लोगों को इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राजकुमार बुबका ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। गांव फर्कपुर मेंं इनैलो बसपा गठबंधन की एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें युवा नेता मोनू के नेतृत्व में कांग्रेस व भाजपा को छोड़कर इनैलो में शामिल हुए राहुल टेही, हन्नी, विजय, नैनी, रिंका, सोनू, काका, पीयूष, सुखदेव, बिल्लू नायक, रणजीत सिंह, हैप्पी, प्रिंस, वकील खान, रावल , धर्मबीर, ओम प्रकाश, बब्बू, मांटू, पवन, रवि, कर्म सिंह, सचिन, विकास चौधरी, मोहित, अमनदीप राणा, प्रतीक, सोनूू, सचिन, रविन्द्र, राजेन्द्र, राहुल, सुरेन्द्र, मनीष धीमान, प्रिंस गांधी, हरीश, सन्नी कुमार को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्र्टी में शामिल हुए युवाओं को इनैलो के हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के हर वर्ग में सरकार को लेकर भारी नाराजगी है। भाजपा ने युवाओं से किए गए नौकरी देने के वायदे को पूरा नहीं किया गया। जबकि चुनाव के समय भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने सहित अनेक लोकलुभावने वायदे किए थे। आज प्रदेश के युवा भाजपा सरकार को चलता करने के लिए एकजुट हो रहा है। योग पर तो सरकार ने 700 करोड़ रूपए खर्च कर दिए, लेकिन किसानों व गरीबों के 500 करोड़ के कर्जे माफ करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। भाजपा सरकार की किसान, गरीब, मजदूर व युवाओं को लेकर नीति व नीयत ठीक नहीं है। इसीलिए प्रदेश के किसान, गरीब, मजदूर व युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। इनैलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश के हर युवा को नौकरी दी जाएगी। चुनाव में भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए इनैलो के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका ने कहा कि कांग्रेस की तरह भाजपा राज में भी नौकरी के नाम पर रादौर हल्के के युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हल्के के युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा रही है। इनैलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों व गरीबों के कर्जे माफ किए जाएगें। किसानों के नलकूपों के बिजली के बिल पूरे माफ व हर वर्ग के लेागों के घरों के बिजली बिल आधे किए जाएगें। गरीब बेटी की शादी में कन्यादान के तौर पर 5 लाख रूपए दिए जाएगें। भाजपा सरकार ने गरीबों को मकान देने के वायदे को भी पूरा नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने चार साल के शासनकाल में किए गए वायदो को पूरा करना तो दूर की बात उसे छूआ तक भी नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, मार्किट कमेटी रादौर के पूर्व चेयरमैन सुभाष खुर्दबन, मांगे राम गुंदियानी, सर्वप्रिय जठलाना,जिंदा हसन, मन्ना, जमील, वकील, काका फर्कपुर,  रविन्द्र कुमार, जगजीत सिंह, मोनू, कर्म सिंह ससौली, अमरजीत लाल, रविन्द्र सिंह राजा, जाहिरखान आदि उपस्थित थे।

यमुनानगर के फर्कपुर में आयोजि जनसभा में उपस्थित युवा व हल्का प्रधान राजकुमार बुबका।
यमुनानगर के फर्कपुर में आयोजि जनसभा में उपस्थित युवा व हल्का प्रधान राजकुमार बुबका।