Home जिले के समाचार हल्का प्रधान राजकुमार बुबका के नेतृत्व में भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता

हल्का प्रधान राजकुमार बुबका के नेतृत्व में भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता

0
हल्का प्रधान राजकुमार बुबका के नेतृत्व में भिवानी रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता
भिवानी में आयोजित जेलभरों आंदोलन के लिए रादौर से रवाना होते इनेलो कार्यकर्ता।
यमुनानगर (रादौर)। इनेलो पार्टी की ओर से मंगलवार को भिवानी में एसवाईएल मामले को लेकर जेल भरों आंदोलन प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया। जेल भरों आंदोलन में भाग लेने के लिए रादौर विधानसभा क्षेत्र से हल्का प्रधान राजकुमार बुबका के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता भिवानी रवाना हुए। रवानगी से पूर्व इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार बुबका ने कहा कि एसवाईएल मामले को लेकर  इनेलो पार्टी ने प्रदेश के हर जिले पर गिरफ्तारियां दी है। मंगलवार को एसवाईएल मामले को लेकर प्रदेशभर से इनेलो  के लाखों कार्यकर्ता भिवानी पहुंचे है और प्रदेश के लोगों की आवाज को बुलंद किया है। इस अवसर पर सुभाष खुर्दबन, जयपाल मारूपुर, मांगेराम गुंदयानी, धर्मेन्द्र फतेहगढ, सर्वप्रिय जठलाना, सतीश तरार, विक्रम हडतान, जगमाल पंच, सुरेन्द्र टोपरा, सुरेश बापा आदि मौजूद थे।