इनेलो को तोडने की साजिश रच रही भाजपा व कांग्रेस : अभय चौटाला

यमुनानगर । नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन यमुनानगर में कांग्रेस व भाजपा पर इनेलो को तोडऩे के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब-जब भी इनेलो प्रदेश में पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर हुई है तब-तब विरोधी दलों ने उसके खिलाफ षड्यंत्र करने की कोशिश की है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो के कर्मठ कार्यकर्ता विरोधियों की चालों को भलीभांति जानते हैं और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इनेलो वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन इस बार 1987 विधानसभा को दोहराने जा रही है और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से गठबंधन की सरकार बनेगी।
नेता विपक्ष ने दोहराया कि इनेलो प्रदेश के हितों की लड़ाई लडऩे के लिए वचनबद्ध है। किसान के खेत को पानी मिले उसके लिए एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए फिर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आए दो साल का वक्त हो चला है लेकिन ये खेदजनक है कि भाजपा भी कांग्रेस की भांति नहर निर्माण के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। प्रदेश सरकार ने दादूपुर नलवी और मेवात कैनाल के निर्माण के लिए भी कोई पहल नहीं की जो दर्शाती है कि इस सरकार का जनता व किसानों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है।
सरकार की किसान विरोधी मानसिकता की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान पहले ही कर्जे की मार झेल रहा था, उस पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने उसकी कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि चार साल से किसानों को फसल बीमा योजना के नाम पर लूटने वाली भाजपा ने बे-मौसमी बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं दिया। वहीं मुनाफाखोरों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने धान की फसल को नमी के नाम पर निर्धारित मूल्य से 250 से 300 रुपए प्रति क्विंटल कम दामों पर खरीदा।
नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व झूठे वादे कर हर वर्ग को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए वादों को दोहराते हुए कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसान, गरीब व छोटे दुकानदारों के ऋण माफ किए जाएंगे साथ ही किसानों के ट्यूबवैल के बिजली बिल समाप्त और घरों में बिजली के बिल आधे कर दिए जाएंगे। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 5 लाख रुपए कन्यादान की राशि दी जाएगी। नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश के हर एक घर में एक शिक्षित युवा को सरकारी नौकरी दी जाएगी वहीं अगर को रोजगार से चूक गया तो उन युवाओं को 15 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती,  पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, अशोक अरोड़ा , अशोक शेरवाल , नरेश सारण , रणधीर सिंह ,जाहिद खान ,दलमिरा  राम सैनी, महिपाल सिंह,  मास्टर राजकुमार सैनी, चौधरी बलविंदर सिंह ,राजकुमार बुबका , चरण सिंह,चंद्रपाल माडो, मानिक सिंगला ,सुरेश शर्मा, मधुसूदन शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक शर्मा, इंद्रमोहन सिंह  सिंगारी, अजय बिल्लू , रामपाल ,जसवीर बिट्टू,
 दिव्या शर्मा, विजय बब्बर,  रीटा  मेहता  मकसूद अली , धन्वंतरी सेन ,श्याम सुंदर वर्मा,  चंद्र चावला ,गुर प्रीत सिंह चावला , शिव गुप्ता, अर्जुन ,मुस्तकीम,  देवेंदर संधू  मेवाराम, ललित चौधरी, सुभाष डांडा  जुल्फान , नीलू पंडित ,हासिम ,आशोक बक्शी ,गुरचरण सिंह वल्चू,राजीव सागर, कुलवंत सिंह, राकेश मुखड़ी, राजमोहन पुंडीर, जय कुमार, सोमनाथ ,सौरभ ,गौरव, रणधीर ,ज्ञानचंद, प्रेम  नंबरदार ,सलीम खान ,पुरुषोत्तम, बलदेव ,राकेश, लकी शर्मा
बिट्टू ममीदी, बलराम त्यागी,श्रीराम ,देवी दयाल ,तरणजीत सिंह, रवी ,जददू ,इक़बाल  पप्पू, मसरूफ,नाईब,अब्बास अली, अमित शर्मा  सहित ओं की संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता सहित अनेक गठबंधन नेता उपस्थित थे।

Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleभाजपा सरकार वायदो से बढ़कर विकास कार्य करवा रही है
Next articleकार्यकर्ता सम्‍मेलन में अभय चौटाला ने इतिहास दोहराने का किया दावा