ब्लॉक स्तरीय खेलों में इंडियन पब्लिक स्कूल छाया

यमुनानगर/रादौर! इंडियन पब्लिक स्कूल रादौर की टीम ने ब्लॉक स्तरीय खेलों में अपना परचम लहराया है। स्कूल के खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में जीत हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल इंदू मेहता ने खिलाडियों की जीत पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 17आयु वर्ग में स्कूल की कब्बडी की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड में स्कूल का छात्र नवान दूसरे स्थान पर रहा। शॉर्टपुट में पारस ने पहला स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में भी पारस पहले स्थान पर रहा। लांग जंप में नवान पहले स्थान पर रहा। 19 आयु वर्ग की वॉलीवॉल की प्रतियोगिता में स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। शॉर्टपुट में संचित पहले स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो में संचित पहले स्थान पर रहा। वहीं 100 मीटर दौड में संचित  तीसरे स्थान पर रहा। लांग जंप में कर्ण तीसरे स्थान पर रहा।
Yamunanagar Hulchul
Author: Yamunanagar Hulchul

Yamunanagar Hulchul is a Digital Directory of District Yamunanagar.

Previous articleस्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बचों ने सीखा आग पर काबू पाने का तरीका
Next articleCM ने यमुना में विर्सजित की अटल जी की अस्थियां