Home जिले के समाचार हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने किया बाढ प्रभावित गावों का दौरा

हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने किया बाढ प्रभावित गावों का दौरा

0
हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने किया बाढ प्रभावित गावों का दौरा
हल्का इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका बाढ प्रभावित गांव के लोगों की समस्याएं सुनते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। इनेलो हल्का प्रधान राजकुमार बुबका ने बाढ प्रभावित गांव कलानौर, ईशरपुर, कमालपुर टापु, तिगरा, तिगरी, जठलाना, उन्हेडी, बागवाली, लालछप्पर, संधाला, संधाली, कण्डरौली आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर राजकुमार बुबका ने बाढ प्रभावित गांव के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में बाढ से किसानों को भारी नुक्सान हुआ है। सरकार को प्रभावित किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और उन्हें 60 हजार रूपए प्रति एकड मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र में  बाढ राहत कार्यों को लेकर लापरवाही बरती गई है। सरकार द्वारा जठलाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारों पर काफी समय से पत्थरों के स्टड नहीं लगाए गए है। जिससे किसानों की बेशकिमती भुमि यमुनानदी में समा रही है। उन्होने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण जिले में किसानों को बाढ के  कारण भारी नुक्सान उठाना पडा है। भाजपा किसान विरोधी सरकार है। जिसका उदेश्य किसानों को बर्बाद करना है। उनकी मांग है कि बाढ से प्रभावित फसलों की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।