Home स्कूल | कॉलेज ज्ञानदीप हाई स्कूल में बच्चों व स्टाफ ने लगाए पौधे

ज्ञानदीप हाई स्कूल में बच्चों व स्टाफ ने लगाए पौधे

0
ज्ञानदीप हाई स्कूल में बच्चों व स्टाफ ने लगाए पौधे
यमुनानगर/रादौर! ज्ञानदीप हाई स्कूल गुमथलाराव में बुधवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक बलविन्द्र कांबोज ने पौधारोपण करके किया। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल भूपेन्द्र कांबोज,  स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने पौधारोपण करके सभी को वातावरण हराभरा रखने का संदेश दिया। स्कूली बच्चों को पौधारोपण करने को लेकर शपथ दिलवाई गई। स्कूल परिसर में लगभग 50 पेड पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रबंधक बलविन्द्र कांबोज ने कहा कि पेड पौधे हमारा जीवन है। हमें पेड पौधों को बच्चों की तरह पालना चाहिए। उनकी देखभाल करके उन्हें नया जीवन देना चाहिए। पेड पौधे  बडे होकर हमें छाया, वायु देते हैं। जिससे हम स्वस्थ रहते हैं। बिना पेड पौधों के हम स्वस्थ नहीं रह सकते। आज बिना पेड पौधों के वातावरण बिगडता जा रहा है। जिसके जिम्मेवार हम खुद है। हम लालच में पेड पौधों को काटकर प्राकृति को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। बिना पेड पौधों के स्वच्छ वायु न मिलने से हम बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। इस अवसर पर बलविन्द्र कांबोज, प्रिंसिपल भुपेन्द्र कांबोज, पूजा रानी, दीपा रानी, ऊर्मिलारानी, दीपा उपाध्याय, अरूणा कुमारी व मनजीत कौर आदि उपस्थित थी।