Home जिले के समाचार नाली में मिले 8 पानी के कनेक्शन को काटा

नाली में मिले 8 पानी के कनेक्शन को काटा

0
नाली में मिले 8 पानी के कनेक्शन को काटा
 गांव गुमथला में नाली के बीच लगा नल कनैक्शन। 
यमुनानगर (रादौर)। गांव गुमथला में गंदे पानी की समस्या को लेकर पब्लिक हैल्थ विभाग द्वारा चलाया गया अभियान लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। विभाग के 10 कर्मचारियों ने दिनभर गांव में नल कनैक्शनों की जांच की। जांच के दौरान आठ उपभोक्ताओं के कनैक्शन नाली में पाए जाने के कारण उन्हें काट दिया गया। अब तक विभाग के कर्मचारी चार दिन के दौरान लगभग 30 से अधिक लोगों के नल कनैक् शन गंदी नाली के बीच से होकर गुजरने के कारण काट चुके है। विभाग के जेई विनोद कुमार ने बताया कि गांव में कई महीनों से गंदा पानी सप्लाई होने के बाद विभाग ने बडे स्तर पर अभियान चलाया है। पुरे गांव में हर नल कनैक्शन की गहनता से जांच की जा रही है। गंदी नाली से होकर गुजरने वाले नल कनैक्शन काटे जा रहे है और उन्हें नाली के ऊपर से नल क नैक्शन लेने की अपील की जा रही है। रविवार को भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की कार्रवाई के बाद गांव में सप्लाई हो रहे गंदे पानी में सुधार हुआ है। गांव के लोग विभाग के क र्मचारियों  के साथ सहयोग कर रहे है। गांव में पीने के पानी की कोई कमी नहीं हेै। जब तक सभी घरों के नल कनैक्शनों की जांच पुरी नहीं होती, तब तक क र्मचारी गांव में अभियान चलाए रखेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी समय लगे। विभाग का उदेश्य सभी ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध करवाना है।
गांव गुमथला में नल कनैक्शनों की जांच करते विभाग के क र्मचारी। 
गांव गुमथला में नल कनैक्शनों की जांच करते विभाग के क र्मचारी।