Home स्कूल | कॉलेज गुरु नानक खालसा कॉलेज में एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न

गुरु नानक खालसा कॉलेज में एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न

0
गुरु नानक खालसा कॉलेज में एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न
Yamunanagar Hulchul Sports News from GN Khalsa College

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की 50 वी एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। लड़कों में रोहित कुमार और लड़कियों में कुमारी निशा बेस्ट एथलीट घोषित किये गये। सर्वश्रेष्ठ खिलाडी बीएससी  दिवितीय वर्ष के हरीश और कुमारी तान्या को चुना गया जबकि बीएससी फस्र्ट क्लास को सर्वश्रेष्ठ क्लास के रूप में मनिंदर पाल सिंह बिंद्रा और पलविंदर पाल कौर रनिंग ट्राफी देकर स मानित  किया गया। मुख्यातिथि के रूप में अन्तराष्ट्रीय हॉकी अंपायर और जिला खेल विभाग कुरुक्षेत्र के हॉकी कोच गुरबाज सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडियों से आह्वान किया कि वह मेहनत को जीवन में स्थान दे क्योंकि मेहनत फल अवश्य देती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 मंदीप सिंह ने मुख्यातिथि का कॉलेज में आगमन पर स्वागत किया जबकि स्पोट्र्स विभाग की अध्यक्ष डॉ0 अमृता प्रीतम ने अपने विभाग की रिपोर्ट पेश की। एथलेटिक प्रतियोगिता में 43 मेधावी खिलाडी, 13 कोच, 4 प्राध्यापक और 3 नॉन टीचिंग के सदस्य सम्मानित किये गये।