Home स्कूल | कॉलेज ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल सांगीपुर की प्रिंसिपल होंगी “प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित

ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल सांगीपुर की प्रिंसिपल होंगी “प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित

0
ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल सांगीपुर की प्रिंसिपल होंगी “प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित
प्रिंसिपल पूजा कांबोज
यमुनानगर (रादौर)। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर ग्लोब हैरिटेज इंटरनैशनल स्कूल सांगीपुर की प्रिंसिपल पूजा कांबोज को सैंटर फॉर एजुकेशनल डिव्लपमेंट फाऊडेंशन (केड) संस्था की ओर से प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। संस्था की ओर से 2 सितंबर को होटल ताज चंडीगढ में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह में प्रिंसिपल पूजा कांबोज को  सम्मानित किया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल को सम्मानित किए जाने की खुशी में शुक्रवार को स्कूल की ओर से लडडू बांटकर खुशियां मनाई गई। प्रिंसिपल पूजा कांबोज ने बताया कि केड संस्था की ओर से बैंगलोर में सितंबर 2017 को  देश के लगभग 800 प्रिंसिपलों का एक राष्ट्रीय स्तर पर सैमिनार आयोजित किया गया था। जिसमें संस्था की ओर से  देश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने व शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक सुधार किए जाने को लेकर देश के अलग अलग राज्यों से आए प्रिंसिपलों ने अपने सुझाव दिए। संस्था की ओर से देश के 31 प्रिंसिपलों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। हरियाणा की ओर से वह एकमात्र प्रिंसिपल है, जिन्हें संस्था सम्मानित कर रही है।