Home स्कूल | कॉलेज गीता मिडल स्कूल एमटी करहेडा में हुआ पौधारोपण

गीता मिडल स्कूल एमटी करहेडा में हुआ पौधारोपण

0
गीता मिडल स्कूल एमटी करहेडा में हुआ पौधारोपण
गीता मिडल स्कूल एमटी करहेडा में पौधारोपण करते एमडी प्रेमपाल कांबोज व स्टाफ सदस्य। 
यमुनानगर (रादौर)। गीता मिडल स्कूल एमटी करहेडा की ओर से शुक्रवार को स्कूल परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ स्कूल के एमडी प्रेमपाल कांबोज व प्रिंसिपल मलखानसिंह लालछप्पर ने किया। इस अवसर पर एमडी प्रेमपाल कांबोज व प्रिंसिपल मलखानसिंह लालछप्पर ने कहा कि पौधारोपण समय की मांग है। सभी को पौधारोपण करके पृथ्वी को हराभरा रखने में अपना सहयोग करना चाहिए। पेडो की कमी के कारण वातावरण दूषित होता जा रहा है। गर्मी बढती जा रही है। बरसात कम हो  रही है। ग्लेशियर पिंघल रहे है। यदि हमें बिगडते वातावरण को बचाना है तो हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। तभी हम शुद्ध हवा ग्रहण कर स्वस्थ रह सकते है। पेड हमें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन प्रदान करते है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने पौधारोपण करने को लेकर शपथ ग्रहण की। बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने जामुन, पीपल, अमरूद, नीम, शहतूत, पपीता, सफेदा, तून, आडू, डैक, बकैन के साथ तुलसी, नींबू व फलों के बहुत से पौधे लगाए। मौके पर प्रेमपाल कांबोज, मलखानसिंह, रणजीतसिंह, दीपक कुमार, रमन शर्मा, शिवानी, सुगंधा, कोमल, रजिया, बेगम, मन्नू कुमारी आदि मौजूद थी।