Home जिले के समाचार हरियाणा में फिर बनेगी हुडडा सरकार : खुर्दबन

हरियाणा में फिर बनेगी हुडडा सरकार : खुर्दबन

0
हरियाणा में फिर बनेगी हुडडा सरकार : खुर्दबन
रादौर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश खुर्दबन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा शुरू की गई जनक्रांति यात्रा को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश खुर्दबन ने हल्के गांव दौलतपुर, दुसानी, ईसरपुर आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर जनक्रांति यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। सुरेश खुर्दबन ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी वायदे किए थे वह उनको आज भी पुरा नहीं कर पाई और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पाई। भाजपा सरकार को उखाड फैंकने के लिए भूपेन्द्रसिंह हुडडा ने जनक्रांति यात्रा शुरू की है। हुडडा सरकार के समय प्रदेश में चार थर्मल प्लांट लगाए गए। मौजूदा भाजपा सरकार ने आज तक एक भी थर्मल प्लांट नहीं लगवाया। कांग्रेस सरकार में पापुलर का भाव 1400 रूपए प्रति क्विंटल था। लेकिन आज मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण पापुलर 400 रूपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने जनता के हित में अनेक योजनाएं चलाई। उनको लागू कर प्रदेश की जनता को उनका लाभ भी पहुंचाया और कांगे्रस सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की आज भी लोग तारिफ करते है। जनक्रांति यात्रा का पुरे प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले समय में एक बार फिर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेन्द्र सिंह हुडडा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
.