Home जिले के समाचार विज्ञान क्लब सदस्यों ने सूर्य कोण से नापी पृथ्वी की परिधि

विज्ञान क्लब सदस्यों ने सूर्य कोण से नापी पृथ्वी की परिधि

1
विज्ञान क्लब सदस्यों ने सूर्य कोण से नापी पृथ्वी की परिधि
पृथ्वी की परिधि मापने का प्रयोग करते विज्ञान क्‍लब के बच्‍चे

बाईस सौ वर्ष पुराने इराटोस्थनीज प्रयोग के द्वारा मात्र छड़ की धूप में परछाई की लंबाई व गणितीय विधियों से नापी पृथ्वी की परिधि
यमुनानगर। अर्जुन पार्क में सी वी रमण विपनेट विज्ञान क्लब, सरोजिनी कालोनी के सदस्यों ने दर्शन लाल बवेजा व गौरव कुमार के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस और सबसे लंबे दिन की जुगलबंदी करते हुए पृथ्वी की परिधि नापने का प्रयोग किया। 21 जून सबसे लंबी अवधि का दिन होता है इस दिन सूर्य कर्क रेखा पर होता है और उत्तरायण से दक्षिणायन में प्रवेश करता है आज के दिन के बाद क्रमश दिन छोटी अवधि के होने शुरू हो जाते हैं। प्रारंभ में दिन रात की अवधि में अंतर कुछ ही सेकंड्स का होता है परंतु बाद में अधिक होता जाता है।
समर सोलेटाईस यानी सबसे लंबा दिन के अवसर पर दुनिया भर के बीस से भी अधिक देशों के सैकड़ों बच्चों ने इस प्रयोग को करके बाईस सौ साल पुराने इराटोस्थनीज मैथड को ताजा किया व साथ ही साथ भूगोल, खगोलविज्ञान व गणित विषयों से संबंधित अपने ज्ञान में इजाफा किया।
मौके पर ही पलक बतरा, अवनी महाजन, पारस बतरा, पार्थवी, अंशी, वासु गुप्ता, हरमनदीप सिंह, सिमरनपाल, जगजोत सिंह, रक्षित चावला, काजल, गौतम, अंशिका शर्मा, ग्रेसी, हिमांशी, अंशिका राणा, सृष्टि राणा, राघव शर्मा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
नून टाइम ज्ञात करना भी सीखा :
वर्ष के सबसे ल बे दिन 21 जून को क्लब सदस्यों ने मध्यान्ह समय (नून टाईम) भी ज्ञात करना सीखा आमतौर पर दोपहर 12 बजे को ही नून टाइम मान लिया जाता है परन्तु नून टाइम अलग अलग जगहों पर रोज अलग अलग होता है। आज 21 जून को यमुनानगर का नून टाइम 12 बजकर 22 मिनट था।