Home जिले के समाचार गोहाना रैली से उड़ेगी कांग्रेसी और भाजपाइयों की नींद : दिलबाग सिंह

गोहाना रैली से उड़ेगी कांग्रेसी और भाजपाइयों की नींद : दिलबाग सिंह

0
गोहाना रैली से उड़ेगी कांग्रेसी और भाजपाइयों की नींद : दिलबाग सिंह
पूर्व विधायक बोले; इनेलो बसपा गठबंधन को मिलेगा भारी बहुमत
‘जनसंपर्क कर लोगों को दिया रैली का न्‍यौता
यमुनानगर। 2 अक्टूबर को गोहाना में चौधरी देवीलाल के समान दिवस पर होने जा रही रैली में लाखों की संख्या में देश एवं प्रदेश वासी करेंगे शिरकत। यह रैली अब तक की हरियाणा में हुई सबसे बड़ी रैली साबित होगी उक्त शब्द इंडियन नेशनल लोक दल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने गोहाना रैली के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत जिले वासियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश एवं प्रदेश में विफल साबित हुई है। हर वर्ग आज भाजपा की गलत नीतियों से दुखी है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण हर आदमी का बजट बिगड़ गया है। परंतु सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही अब भी रोज डीजल पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी के कारण व्यापारियों की दशा बद से बदतर हो गई है। पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुए जिले वासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में गोहाना रैली में शिरकत कर सरकार के विरुद्ध लामबंद हो और इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सरकार केवल राहगीरी कार्यक्रम में बैंड बजाने में व्यस्त है जबकि हरियाणा में अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश की बहू बेटियां पर रोज अपराधी अत्याचार कर रहे हैं अपराधियों को तो मानो प्रशासन एवं कानून का डर नहीं रह गया है। यह सब सरकार की विफलता के कारण है।
 इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो बसपा गठबंधन भारी बहुमत से विजय हो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित करेगा और प्रदेश की जनता एक बार फिर सुशासन का आनंद ले सकेगी और अपराधियों पर लगाम लगेगी।
 इस अवसर पर इनेलो नेता महिपाल भगवानगढ़ कार्यालय प्रभारी सुरेश शर्मा मधुसूदन शर्मा रमन शर्मा हैप्पी कमांडेंट बीके मेहता शिवदयाल कांबोज चंद्र चावला इंद्रमोहन सिंगारी आदि इनेलो बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।